इटावा औरैया, मार्च 5 -- भरथना, संवाददाता। कन्नौज हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार खड्ड में गिर गई। जिससे कार में सवार दुल्हन समेत कुल पांच लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरथना भेजा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दुल्हन के देवर की हालत गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना वैदपुरा के गांव नगला गडरियन निवासी आकाश उर्फ शीलू पुत्र मनोज कुमार भरथना क्षेत्र के गांव नगला सुखलाल भोली स्थित अपनी ससुराल से होली का त्यौहार मनाने के बाद अपने छोटे भाई विकास, पत्नी प्रांशी व छोटे साले अभिषेक और कार चालक अभिषेक पाल समेत अपने गांव नगला गडरियन जा रहे थे। जैसे ही कार कन्नौज हाइवे स्थित निनावा गांव के पास पहुंची तभी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे सात फीट गहरे खड्ड में जा गिरी। जिसस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.