मेरठ, मार्च 20 -- नौचंदी थाना क्षेत्र के दुर्गानगर में कार खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। महिला समेत तीन लोगों को गंभीर चोट आई। थाना नौचंदी पर महिला समेत दो के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। नौचंदी के दुर्गानगर निवासी लोकेश गर्ग ने बताया कि पड़ोसी हरेन्द्र मलिक उससे विवाद करते हैं। उसने अपने घर के बाहर कार खड़ी कर दी। पड़ोसी हरेन्द्र मलिक आया और गाली गलौज करने लगा। आरोपी ने छेड़छाड़ करते हुए मारपीट की। बेटे ने बचाने का प्रयास किया तो उससे भी मारपीट की। उसकी पत्नी चित्रा मलिक आई और उसने डंडे से मारपीट की और कार के शीशे तोड़ दिए। अगले दिन पुलिस ने लोकेश व उसके बेटे को थाने बुलाया और चालान कर दिया। लोकेश ने एसएसपी अविनाश पांडेय से शिकायत की। उन्होंने थाना नौचंदी को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.