बुलंदशहर, दिसम्बर 12 -- कोतवाली खुर्जा नगर की बाग रिसालदार चौकी के निकट कार खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो की हिन्दुस्तान समाचार पत्र पुष्टि नहीं करता है। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें कुछ लोग आपस में झगड़ा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। साथ ही युवकों में मारपीट भी हो रही है। यह वीडियो बाग रिसालदार चौकी के निकट का बताया जा रहा है। यह झगड़ा वाहन पार्किंग को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ है। बताया जा रहा है कि झगड़े के दौरान लाठी डंडों से भी मारपीट की गई है। हालांकि मामले में पुलिस को शिकायत नहीं मिली है। कोट:- कार खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। दोनों पक्षों में फैसला हो चुका है। -धर्मेंद्र सिंह, कोतवाली खुर्जा नगर प्रभारी
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.