कार खंदी में पलटी, पांच घायल
आगरा, मई 31 -- आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर को तोड़ते हुए खंदी में जाकर पलट गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक सुशील कुमार, अशोक ,बजरंगी आशीष ,पुनीत निवासी गोंडा कार से शौरिख फतेहाबाद जा रहे थे। शनिवार रात उनकी कार थाना फतेहाबाद क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 31.900 पर डिवाइडर को तोड़ते हुए खंदी में जाकर पलट कर सीधी हो गई। हादसे में कार सवार पांचों लोग घायल हो गए । सूचना मिलते ही फतेहाबाद पुलिस व यूपीडा टीम मौके पर पहुंची और कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला। यह भी पढ़ें- कार पलटने से एयरफोर्स कर्मी समेत पांच घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.