लखीमपुरखीरी, मई 1 -- भीरा पलिया मार्ग पर स्थित पुल पर एक कार अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। जिसमें सवार दंपति को 112 पुलिस ने किसी तरह से बाहर निकाला। गनीमत यह रही कि दंपति को किसी प्रकार की चोट नहीं आई। शुक्रवार को थाना मझगई के तिकोना फॉर्म निवासी जागीर सिंह पुत्र शोबरन सिंह अपनी पत्नी अमनदीप कौर उम्र 42 वर्ष के साथ वनबीट हॉस्पिटल से अपनी कार यूपी 31 डी 9944 से अपने घर वापस मझगई वापस जा रहे थे। तभी विवेकानंद स्कूल के आगे पुल के पास एक बकरी को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। जिसकी जानकारी होने पर 112 पुलिस ने मौके पर तुरंत पहुंचकर दंपति को कार से बाहर निकाल। गनीमत यह रही कि दंपति को किसी प्रकार की कोई खास चोट नहीं आई। पुलिस ने परिजनों को इस संबंध में सूचना दे दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...