कार को लेकर विवाहिता का उत्पीड़न, पति दे रहा दूसरी शादी की धमकी
फिरोजाबाद, जुलाई 19 -- सुहागनगर निवासी गौरी शर्मा की शादी 22 नवंबर 2024 को परशुराम कॉलोनी थाना उत्तर निवासी शुभम शर्मा के साथ हुई था। शादी में परिजनों ने 20 लाख रुपये खर्च किए, लेकिन शादी में मिले दहेज से पति शुभम, सास सुषमा शर्मा, ननद आभा उर्फ बिट्टू संतुष्ट नहीं हुए। शादी के दो महीने बाद अतिरिक्त दहेज में कार की मांग करने लगे। न देने पर दूसरी शादी की धमकी दी जाने लगी। कार के लिए मानसिक एवं शारीरिक उत्पीड़न करने लगे। पीड़िता का कहना है कि उसका पति शुभम शराब पीने का आदी है तथा प्रतिदिन शराब पीकर दहेज की मांग को लेकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करता है तथा जान से मारने की धमकी देता है। आरोप है कि पति के किसी अन्य लड़की से संबंध हैं तथा वह पीड़िता को तलाक देकर दूसरी शादी करने की धमकी देता है। दहेज उत्पीड़न से तंग आकर पीड़िता के परिजनों ने शुभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.