उन्नाव, फरवरी 28 -- उन्नाव। एक्सप्रेस वे पर शनिवार सुबह ओवरटेक कर रही कार को बचाने के प्रयास में ट्रक बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक के जख्मी होने के साथ मुर्गी दाना की बोरियां बिखर गईं। राजस्थान प्रांत के जिला जैसलमेर के थानाक्षेत्र पनवाड़ के रहने वाले 45 वर्षीय चालक जियाउल हक पश्चिम बंगाल के शहर मालदा से ट्रक में मुर्गी दाना लाद कर राजस्थान के शहर अलवर जा रहे थे। शनिवार सुबह बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के सिरधनपुर गांव के पास लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर ओवरटेक कर रही कार को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पर पलट गया। हादसे में चालक घायल हो गया। घायल को बांगरमऊ स्थित सीएचसी पर भर्ती कराया गया। उसके साथ ही सड़क पर मुर्गी दाना लदी बोरियां बिखर गईं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची यूपीडा टीम ने घटनास्थल का रेस्क्यू किया।

हि...