मिर्जापुर, जनवरी 3 -- ड्रमंडगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के ड्रमंडगंज घाटी के बड़का मोड़ घुमान पर शुक्रवार दोपहर कार को बचाने में अनियंत्रित ट्रक पलट गया। हादसे में चालक और खलासी जख्मी हो गए। दोनों मामूली चोट आई। मुजफ्फरनगर के खालापार निवासी 21 वर्षीय आदिल ट्रक चालक हैं। उनके साथ ट्रक पर खलासी सद्दाम भी सवार था। चालक ट्रक में शकरकंद लादकर कर्नाटक से वाराणसी जा रहा था। दोपहर लगभग दो बजे जैसे ही ड्रमंडगंज के बड़का मोड़ घुमान पर पहुंचा, तभी आगे चल रहे कार को बचाने में ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया, जिससे ट्रक चालक और खलासी दोनों चोटिल हो गए। दोनों को मामूली चोट आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ड्रमंडगंज में उपचार कराया। वहीं, कार चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला। पुलिस क्षतिग्रस्त ट्रक को कब्जे में लेकर का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.