बुलंदशहर, अप्रैल 5 -- दिल्ली के भजनपुरा निवासी चंदन कुमार गुप्ता ने बताया कि रविवार को वह कैंटर वाहन में साइकिल लादकर कन्नौज जा रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे पर अगवाल फ्लाईओवर के निकट कार ने कैंटर को ओवरटेक किया। जिसको बचाने के चक्कर में कैंटर अनियंत्रित हो गया और सड़क पर ही पलट गया। हादसे में चालक को मामूली चोट आई। वहीं बाइक सवार चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। पुलिस ने क्रेन बुलाते हुए वाहन को सड़क किनारे कराया। इस दौरान कुछ समय के लिए हाईवे पर एक तरफ वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.