मैनपुरी, जनवरी 22 -- क्षेत्र के फर्रुखाबाद रोड पर काली नदी पुल के समीप कार को बचाने के चक्कर में रोडवेज सड़क के किनारे पलट गई। रोडवेज फर्रखाबाद डिपो की थी, जो फर्रुखाबाद से बेवर आ रही थी। रोडवेज के कई पलटा खाने से उसमें सवार तीन लोग घायल हो गए। हादसा होते ही घटना स्थल पर चीख पुकार मच गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। हादसे में रोडवेज का आगे का शीशा टूट गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य तेज कराया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं मामले में कार चालक द्वारा रोडवेज के खिलाफ टक्कर मारकर कार को क्षतिग्रस्त करने का मुकदमा दर्ज कराया है। रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कुलदीप कुमार पुत्र सुघर सिंह निवासी लालपुर सागोन...