कार को बचाने के चक्कर में पलटी कूड़ा गाड़ी, हादसा टला
आगरा, जून 17 -- आईएसबीटी फ्लाईओवर के पास ओवरटेक कर रही कार को बचाने के चक्कर में मिनी कूड़ा गाड़ी पलट गई। चालक अंदर फंस गया। पीछे आ रहे वाहनों के पहिए थम गए। लोगों ने चालक को बाहर निकाला वह घायल हो गया। हाथ पैर में चोट थी। साथियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया । चालक जोशिल (22) निवासी गुजरात ने बताया कि वह खंदारी से डोर टू डोर कूड़ा कलैक्शन कर आईएसबीटी की ओर जा रहा था। उसके पीछे एक कार चल रही थी। उसने ओवरटेक किया। थोड़ा आगे जाने पर अचानक ब्रेक लगा दिए। कूड़ा गाड़ी की स्पीड ठीक होने के कारण वह अनियंत्रित हो गई। डिवाइडर से टकरा गई। पलट गई। पीछे आ रहे वाहनों के पहिए थम गए। लोग उतर कर सहायता के लिए दौड़े। चालक को बहार निकाला। हाथ पैर में चोट थी। गनीमत रही कोई अनहोनी नहीं हुई। प्राथमिक उपचार के बाद चालक हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.