गंगापार, अप्रैल 22 -- शादी समारोह में शामिल होने निकले भाई बहन मेजा पहाड़ी पर पहुंचे तो सामने से आ रहे चार पहिया वाहन से बचने के चक्कर में बाइक समेत खड्ड में चले गए। इस घटना में दोनों को गंभीर चोटे आई। यात्रियों की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस घटना स्थल पर पहुंच दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को घर भेज दिया गया। करछना थाना के घोड़ेडीह निवासी अर्जुन सोनकर अपनी चचेरी बहन 16 वर्षीय ज्योति सोनकर के साथ घर से मिर्जापुर जिले के नौगंवा अपने फूफा के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे, बाइक से रहे दोनों भाई बहन मेजा पहाड़ी पर पहुंचे तो कोरांव की ओर से आ रहे चार पहिया वाहन को पास देने के चक्कर में जैसे ही सड़क से नीचे उतरे पटरी पर रहे पत्थर से टकराकर खड्ड में चले गए। यह भी पढ़ें- दो बाइकों म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.