उरई, दिसम्बर 11 -- कोंच/एट(उरई)। झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे के एट थाना क्षेत्र के ग्राम पिरौना के पास गुरुवार दोपहर पर भीषण सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। तेज़ रफ़्तार गिट्टी से ओवरलोड डंपर और कार की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद अनियंत्रित हुआ डंपर सड़क किनारे खंती में चला गया और गिट्टी सड़क पर फैल गई। इस गिट्टी में पीछे से आ रहा बाइक सवार युवक दब गया। इससे उसकी जान चली गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में मृत बाइक सवार की अभी पहचान नहीं हो सकी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार झांसी की ओर से गिट्टी से लदा एक डंपर कानपुर की ओर जा रहा था। सड़क पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण नेशनल हाईवे द्वारा यातायात को वन-वे कर दिया गया है। कानपुर की ओर से आ रही कार अचानक ओवर टेक करने लगी, जिससे सामने से आने वाले डंपर से टकरा गई। इससे द...