हमीरपुर, मार्च 20 -- मौदहा। क्षेत्र के ग्राम नरायच में बीती शाम एक बड़ा हादसा होने से टल गया। कार से उतरकर एक परिवार के घर के अंदर जाने के चंद मिनट में ही एक तेज रफ्तार डंपर कार को टक्कर मारते हुए कार सहित खाई में जा गिरा। इससे हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की भीड़ हाईवे में जमा हो गई, जिससे यहां जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। डंपर चालक मौके से भाग निकला। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नरायच निवासी शाहिद बाबू गुरुवार की शाम छत्तीसगढ़ से कार से परिवार सहित ईद मनाने गांव आया था। उसने राजमार्ग किनारे कार खड़ी की और परिजनों को उतारकर घर के अंदर किया, तभी कानपुर से आ रहे बेकाबू डंपर चालक ने उसकी कार को टक्कर मारते हुए उसे घसीटते खाई में जा गिरा। इससे कुछ देर के लिए घटना स्थल पर हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की...