इटावा औरैया, जून 15 -- जसवंतनगर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अनूप नगर निवासी मनोज कुमार कुशवाहा पुत्र राम अवतार ने बताया कि वह दोपहर करीब 2 बजे अपनी कार से अपने साथी सत्यवीर सिंह के साथ घर जा रहे थे। आरोप है कि जैसे ही उनकी कार सराय भूपत फाटक से आगे मोड़ पर पहुंची, तभी वहां खड़े कुछ व्यक्ति नशे की हालत में थे, सामने आ गए। पीड़ित के अनुसार उनमें से एक व्यक्ति ने अपनी बाइक उनकी कार के सामने लगा दी और अपने अन्य साथियों के साथ गाली-गलौज करने लगा। मौके पर मौजूद दुकानदारों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। आरोपितों में से एक व्यक्ति का नाम पता ज्ञात हुआ व अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ भी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...