सीवान, अप्रैल 9 -- नौतन,एक संवाददाता। स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के सीताराम मोड़ पर गश्ती के दौरान शराब से भरी कार के साथ यूपी-बिहार के दो धंधेबाजों को पकड़ा है। वाहन पर सवार शराब तस्कर पुलिस को देख वाहन से उतरकर भागने का प्रयास किए लेकिन पुलिस बल ने उन्हे दौड़कर दबोच लिया। थानाध्यक्ष जीतमोहन प्रसाद ने बताया कि सूचना मिली कि यूपी से एक कार में शराब लाद कर नौतन के रास्ते शराब की खेप बिहार में ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही गश्ती में निकली पुलिस टीम एक्शन मोड में आ गई। सीताराम मोड़ के समीप यूपी कीओर से बड़ी तेजी से आ रही एक कार का पीछा किया। पुलिस ने वाहन को रोककर तलाशी ली तो वाहन में शराब भरी हुई थी। पुलिस को देख वाहन पर सवार तस्कर भागने की कोशिश किया। लेकिन, पुलिस उन्हें अपने हिरासत में ले वाहन को जब्त कर थाने लाई। थानाध्यक्ष ने बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.