कार के साथ देसी शराब बरामद
आरा, जून 29 -- पीरो, संवाद सूत्र। पुलिस ने पीरो थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर दीपक साह के नेतृत्व में बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर इब्राहिमपुर मोड़ के पास कार से 400 लीटर देसी शराब बरामद की है। कार के साथ शराब थाना लायी गयी। बक्सर जिले के नावानगर थाना क्षेत्र के दुरैला निवासी चालक विशाल कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। चालक ने पुलिस को बताया कि इमादपुर की ओर से शराब लेकर आ रहा है। शराब बरामदगी के मामले में कार मालिक और चालक को आरोपित बनाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.