कार के शीशे पर पत्थर चलाने व बुलेट से पीछा करने का आरोप
साहिबगंज, जून 3 -- साहिबगंज। साहिबगंज-सकरीगली मार्ग पर तेज रफ्तार हाइवा चालक पर कार सवार ने अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में कार चालक ने जिरवाबाड़ी थाना में शिकायत की। सूचना पाकर पुलिस साक्षरता चौक व मदनशाही पहुंच मामले की जांच की । पीड़ित कार चालक ने बताया कि उसकी कार के आगे तेज रफ्तार में हाइवा जा रही थी। इसपर उसने हॉर्न बजाकर उससे साइड मांगी। तभी हाइवा रोककर उसके चालक उससे बदतमीजी करने लगा। इसके बाद एक बुलेट बाइक चालक को बुलाया। बाइक चालक ने उसकी कार के शीशे पर पत्थर से हमला किया। कार चालक के मुताबिक पत्थर से कोई घायल तो नहीं हुआ। लेकिन बुलेट पर सवार दो युवक साक्षरता मोड़ तक उसकी कार का पीछा किया। कार चालक ने भविष्य में किसी प्रकार की अनहोनी का डर जताते हुए पुलिस से शिकायत की है। इस मामले में खबर लिखे जाने तक थाना में किस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.