मुरादाबाद, नवम्बर 21 -- दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर मंगेतर और उसके परिवार वालों ने निकाह से पहले ही रिश्ता तोड़ दिया। जबकि मंगनी हो चुकी है। भोजपुर थाना क्षेत्र निवासी युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने मंगेतर, उसके माता-पिता समेत पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। भोजपुर के गांव ठीकरी निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का रिश्ता डिलारी के गांव श्योदासपुर निवासी फहीम से तय किया था। 5 फरवरी 2025 को मंगनी भी कर दी थी। मंगनी के समय तय किया गया था कि नवंबर 2025 में निकाह कराएंगे। महिला के अनुसार बीते 8 नवंबर को बेटी के मंगेतर का पिता कलुआ, अपनी पत्नी और बेटी के साथ उनके घर आया और दहेज में कार की मांग करने लगा। कार देने में असमर्थता जताने पर निकाह करने से मना कर दिया। एसएचओ भोजपुर संजय सिंह ने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.