कार के रौंदने से बाइक सवार छात्र की मौत, दोस्त घायल
फिरोजाबाद, जून 19 -- बसई मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में पेट्रोल डलवाकर घर वापस लौट रहे बाइक सवार छात्र और पीछे बैठे उसके दोस्त को कार ने रौंद दिया। छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव सोफीपुर निवासी 19 वर्षीय विजय पुत्र शैतान सिंह शुक्रवार दोपहर गांव के ही अपने दोस्त अजीत पुत्र महेश के साथ गांव के बाहर बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए गया था। पेट्रोल डलवाने के बाद दोनों दोस्त घर वापस लौट रहे थे। उसी दौरान पीछे तेज गति से आ रही कार ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में विजय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया।पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी और घायल को ट्रामा सेंटर लेकर आई। जहां जानकारी मिलने पर मृतक और घायल के परिजन भी पहुंच गए। चिकित्सकों ने घायल को प्राथमिक उपचार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.