कार के ब्रेक फेल, बाल-बाल बचा परिवार
हल्द्वानी, जून 23 -- कालाढूंगी। नैनीताल से लौट रहे पर्यटकों की कार के कालाढूंगी से छह किमी पहले प्रिया बैंड पास ब्रेक फेल हो गए। अनियंत्रित कार पैराफीट से टकराकर खाई में जाने से रुक गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। कार में एक ही परिवार के चार लोग सवार थे। हादसे में सभी लोग सकुशल बच गए। एसआई जयबीर सिंह ने बताया कि 268 शकुंतलम, सिविल लाइन मुज्जफर नगर यूपी निवासी सोमनाथ पुत्र नकली राम अपनी पत्नी मंजू सिंह, 15 वर्षीय पुत्री ग्रेसी सिंह और 13 वर्षीय पुत्र निहाल सिंह के साथ कार से नैनीताल घूमने आए थे। मंगलवार को वापस लौटते वक्त उनकी कार के कालाढूंगी से छह किमी पहले प्रिया बैंड के पास ब्रेक फेल हो गए। एसआई जयबीर सिंह ने बताया कि हादसे में सभी लोग सकुशल हैं। फोटो== नैनीताल रोड में ब्रेक फेल के बाद दुर्घटनाग्रस्त कार।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.