फरीदाबाद, अप्रैल 3 -- बल्लभगढ़। आदर्श नगर थाना पुलिस ने सेक्टर-62 स्थित डीलर चौक पर नशे की हालत में हुड़दंग मचाने वाले दो युवकों को काबू किया है। दोनों युवक स्कॉर्पियो के बोनट पर खड़े होकर शोर-शराबा कर रहे थे। इससे आने-जाने वाले राहगीरों को परेशानी हो रही थी। गश्त के दौरान हेड कांस्टेबल बहादुर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालते हुए दोनों युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान सिवांकर और गौतम निवासी छज्जूराम कॉलोनी, बल्लभगढ़ के रूप में हुई। पुलिस ने स्कॉर्पियो कार को भी सबूत के तौर पर कब्जे में ले लिया है। दोनों आरोपितों के खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर शांति भंग करने का मामला दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.