उन्नाव, मार्च 22 -- पुरवा। कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मारने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के तौरा गांव के रहने वाले उमेश गुप्ता गांव के ही साथी कुलदीप के संग रविवार दोपहर बाइक से किसी काम से मिर्रीकला गांव गए थे। जहां से लगभग तीन बजे घर वापस आ रहे थे। मिर्रीकला बेहटा मार्ग स्थिति शिवदीनखेड़ा गांव के पास सामने से आ रहे कार चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से दोनों घायल को सीएचसी लाया गया। जहां से डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन दोनों को लखनऊ स्थित एक निजी अस्पताल लेकर गए है। घटना के बाद कार चालक मौके से भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.