कार के बाइक में टक्कर मारने से दंपति जख्मी, पति की हालत नाजुक
उन्नाव, जून 29 -- सफीपुर। कोतवाली क्षेत्र के मियागंज मार्ग स्थिति भैंसहरा चौराहे के पास रविवार सुबह कार ने बाइक में टक्कर मार भाग निकला। हादसे में बाइक सवार दंपति जख्मी हो गए। कोतवाली क्षेत्र के नरहरपुर गांव के रहने वाले 32 वर्षीय अनिल कुमार पुत्र रूपलाल दोपहर को पत्नी रेनू के साथ बाइक से दवा लेने लखनऊ जा रहा था। मियागंज मार्ग के भैंसहरा गांव के चौराहे पर पहुंचा ही था। तभी विपरीत दिशा से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मारने के बाद भाग खड़ी हुई। हादसे में अनिल व रेनू घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को सफीपुर सीएचसी पर भर्ती कराया गया। यहां अनिल की गंभीर हालत होने पर डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.