शामली, अप्रैल 30 -- कांधला। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शेखजादगान निवासी गौरव सैनी ने पुलिस को तहरीर देकर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित ने बताया कि उनके दोस्त भानू सैनी ने 5 जून 2024 को उनसे 5.20 लाख रुपये की कार खरीदी थी, लेकिन दोस्ती के भरोसे पर कोई रसीद नहीं बनाई गई। आरोप है कि भानू ने न तो अब तक पैसे दिए और न ही फोन उठाता है। पीडित ने बताया कि 2 मार्च को दोपहर करीब 2 बजे वह पैसे मांगने भानू के घर मोहल्ला उत्तम विहार, गली नंबर 9 गया, तो आरोपी भानू व उसकी पत्नी सुरभि उर्फ चारू ने गालियां देते हुए मारपीट की। यह भी पढ़ें- नकली सोना रख ठगे 10 लाख, मुकदमा साथ ही, कार में गलत सामान रखकर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी। गौरव ने बताया कि इससे वह मानसिक रूप से परेशान है। पुलिस को दी तहरीर में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.