हरिद्वार, मार्च 11 -- कनखल में रिश्तेदार ने कार लेकर पैसे नहीं लौटाए। आरोप है कि चार वर्ष पहले अपनी कार 2.50 लाख रुपये में बेची गई थी, लेकिन केवल 50 हजार रुपये दिए। बाकी रकम मांगने पर वह पैसे देने से मना कर दिया और हत्या की धमकी दी। कनखल पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में अजीतपुर कनखल निवासी मायाराम ने बताया कि करीब चार साल पहले उसने अपनी कार प्रदीप कुमार निवासी ग्राम सिक्का सिलावर थाना आदर्श मंडी जिला शामली उत्तर प्रदेश को बेचने का सौदा किया था। आरोपी के रिश्तेदार होने के कारण उसने उस पर भरोसा कर कार उसके हवाले कर दी। कार लेते समय प्रदीप कुमार ने 50 हजार रुपये नकद दिए और बाकी दो लाख रुपये दो महीने के भीतर देने का वादा किया था। समय बीतने के बाद भी उसने रकम नहीं दी और लगातार टालमटोल करता...