बिहारशरीफ, अप्रैल 21 -- हरनौत थाना क्षेत्र के मुढ़ारी गांव के पास हुआ हादसा डिवाईडर से टकराने के बाद बाइक व लोगों को रौंदा हादसे में दो लोग गंभीर रूप से हो गये जख्मी फोटो : हरनौत मौत-हरनौत थाना क्षेत्र के मुढ़ारी गांव के पास मंगलवार को क्षतिग्रस्त कार को देखते लोग। हरनौत, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के एनएच 20, बिहारशरीफ-हरनौत मार्ग पर मुढ़ारी गांव के पास मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने कहर बरपा दिया। डिवाईडर से टकराने के बाद कार सड़क के दूसरी ओर खड़ी बाइक व आसपास खड़े लोगों को रौंदते हुए गड्ढे में पलट गयी। हादसे में गरभूचक गांव निवासी 40 वर्षीय भूषण कुमार की मौत हो गयी। यह भी पढ़ें- कार के धक्के से युवक की मौत, सड़क जाम दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद लोगों ने...