मिर्जापुर, मार्च 9 -- मिर्जापुर। कछवां थाना क्षेत्र के कछवा-चुनार मार्ग पर तुलापुर गांव के सामने सोमवार को तेज रफ्तार कार ने 60 वर्षीय महिला को धक्का मार दिया। जिससे वह सड़क पर गिर कर तड़फड़ाने लगी। लोग कुछ समझ पाते तब तक वृद्धा की सांसें उखड़ गईं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तुलापुर गांव निवासी 60 वर्षीय दुखना पत्नी स्वर्गी भगवान दास यादव के रूप में की गई। दुखना के चार लड़के तीन लड़कियां हैं। बुधना अपने घर के सामने सड़क पर जा रही थी। कछवा के तरफ से पहुंची तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर गाड़ी ने धक्का मार दिया। जिससे मौके पर ही बुधना देवी की मृत्यु हो गई। मांग के बाद पुत्र-पुत्रियों में कोहराम मच गया। सूचना तत्काल मौके पर पहुंची कछवा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। पुत्र की तहरीर पर कार चालक तलाश ...