बांका, मार्च 8 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता| अमरपुर बांका पथ पर मकदुमा गांव के समीप शनिवार को कार एवं बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए जिसमें एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक श्रवण तांती (32) अमरपुर के काशपुर का रहने वाला था। मृतक के भाई धनंजय तांती ने बताया कि उनके भाई गांव के ही कारु तांती के साथ बाइक से समुखिया मोड़ गया था। वहां से लौटने के क्रम में मकदुमा गांव के समीप पहुंचते ही अमरपुर की ओर से आ रही तेज गति की कार ने उन्हें धक्का मार दिया जिसमें दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल बांका लाया गया जहां इलाज के दौरान श्रवण तांती की मौत हो गई। दुर्घटना की खबर मिलते ही दोनों घायलों के परिजन बांका पहुंचे। युवक के निधन से परिजनों में कोह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.