जौनपुर, मार्च 28 -- गौराबादशाहपुर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के प्रसाद तिराहे के पास शुक्रवार को देर शाम कार के धक्के से बाइक सवार चाचा भतीजा घायल हो गए। घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवा गया। जहां चाचा की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने ट्रामा सेंटर बीएचयू रेफर कर दिया। जफराबाद थाना क्षेत्र के सम्मोपुरकला गांव निवासी 30 वर्षीय प्रदीप यादव बाइक से अपने भतीजे 13 वर्षीय अंश यादव को साथ लेकर किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चौकियां धाम की तरफ जा रहे थे। इस दौरान एक तेज रफ्तार कार से धक्का लग गया। जिससे बाइक सवार चाचा और भतीजा सड़क पर गिर कर घायल हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.