सोनभद्र, दिसम्बर 23 -- सोनभद्र। म्योरपुर थाना क्षेत्र के देवरी गांव में मुर्धवा ये बीजपुर मार्ग पर मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे कार के धक्के से एक युवक की मौत हो गई तथा एक गंभीर रूप से घायल हो गया। म्योरपुर थाना क्षेत्र के देवरी गांव निवासी 25 वर्षीय सौरभ पुत्र सुरेंद्र और 22 वर्षीय दिनेश पनिका पुत्र सुक्खन एक ही बाइक पर सवार होकर कही जा रहे थे। देवरी गांव में मुर्धवा बीजपुर मार्ग पर रेणुकूट की तरफ आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सौरभ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल सीएचसी म्योरपुर पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। वहीं घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर सीओ दुद्धी राजेश राय और म्योरपुर थाना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.