बांका, अप्रैल 21 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर कजरैली पथ पर डुमरामा के समीप मंगलवार को कार के धक्के से बाइक चालक जख्मी हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमरपुर थाना क्षेत्र के दौना गांव के निजाम अंसारी अपने रिश्तेदार के घर डुमरामा गए थे। वहां से वापस लौटने के क्रम में जैसे ही एपीएचसी के समीप पहुंचे कि पीछे से आ रही तेज गति की कार ने उन्हें धक्का मार दिया जिसमें वह जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों तथा उनके रिश्तेदारों ने उन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया जहां डॉक्टर ने उनका उपचार किया। डॉक्टर ने उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई है। यह भी पढ़ें- सुपौल : कार की ठोकर से साइकिल सवार गंभीर, नेपाल रेफर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.