लातेहार, अप्रैल 24 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय के महावीर मंदिर के पास एक अनियंत्रित कार की चपेट में आने से कांग्रेस पार्टी के नेता उपेंद्र रजक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार उपेंद्र रजक गुरुवार की रात करीब 9 बजे बालूमाथ थाना चौक से अपने घर की ओर जा रहे थे । इसी दौरान विपरीत दिशा से आ एक कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उनकी बाए पैर टूट गई है और शरीर के कई जगह पर चोट लगी है। जिसका इलाज बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ साथ एक निजी क्लिनिक में किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...