गोपालगंज, मार्च 24 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता। जिले के बरौली थाना क्षेत्र के सुरवल गांव के समीप मंगलवार की सुबह कार के धक्के से एक आइसक्रीम विक्रेता की मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोग और परिवार के सदस्य उग्र हो गए। गुस्साए लोगों ने सड़क पर आगजनी कर रोड जाम कर दिया। सड़क जाम होने से करीब तीन घंटे तक आवागमन बाधित रहा। घटना की सूचना मिलने के बाद बरौली थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और गुस्साए लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सारण जिले के सहाजीतपुर थाना क्षेत्र के पंच मोहल्ला गांव निवासी बिगू प्रसाद का 23 वर्षीय बेटा सूरज कुमार बचपन से ही अपनी बहन के घर बरौली थाना क्षेत्र के सुरवल गांव में रहता था। वहीं रहकर आइसक्रीम बे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.