दुमका, अप्रैल 26 -- दुमका प्रतिनिधि। दुमका-भागलपुर मुख्य पथ पर नोनीहाट बस पड़ाव के पास एक आल्टो कार ने एक दम्पति सहित तीन को कुचल दिया। इस घटना में महिला की मौत हो गई है,जबकि पति रमेश मांझी और उसके 8 माह का नवजात शिशू गंभीर रूप से जख्मी है। दोनों का इलाज दुमका के फुलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। यह घटना शनिवार को देर शाम में हुई थी। परिजनों से पता चला है कि दम्पति अपने आठ माह के बच्चे को लेकर गंगा स्नान करने के लिए भागलपुर गए थे। वापस ट्रेन से आए और नोनीहाट स्टेशन से उतरकर बस पड़ाव के पास आ ही रहे थे कि अचानक तेज रफ्तार कार ने तीनों को धक्का मार दिया। यह भी पढ़ें- हजारीबाग में दर्दनाक हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत; खत्म हो गया पूरा परिवार धक्का मारने के बाद कार तेज रफ्तार में भागने के दौरान महिला को कुछ दूरी तक ...