कौशाम्बी, मार्च 19 -- अजुहा, हिन्दुस्तान संवाद। सैनी थाना क्षेत्र के पथरावां गांव का 25 वर्षीय हेमराज सिंह पुत्र सुरेश सिंह अपने 40 वर्षीय चाचा रमेश सिंह पुत्र राम स्वरूप सिंह को गुरुवार सुबह खागा रेलवे स्टेशन ट्रेन में बैठाने जा रहा था। रमेश सिंह को चेन्नई के लिए रवाना होना था। दोनों बाइक से जा रहे थे। अजुहा के पास हनुमान मंदिर के समीप सड़क किनारे खड़ी एक कार में बैठे लोगों ने अचानक गेट खोल दिया।परिणाम हुआ कि हेमराज की बाइक कार के गेट से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार हेमराज सिंह का बायां पैर टूट गया। जबकि, उसके चाचा रमेश सिंह को भी चोटें आई हैं। दोनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...