कार के टक्कर से बाइक सवार घायल,रेफर
लातेहार, जून 20 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मूरपा गांव में शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार घायल हो गया। घायल की पहचान चामा गांव निवासी दिनेश यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दिनेश यादव मूरपा गांव में मेहमानी हेतु आए हुए थे। शुक्रवार को वह अपनी बाइक से खेलारी जा रहे थे। इसी दौरान मूरपा पेट्रोल पंप के समीप एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी,जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से घायल को तत्काल बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक अलीशा टोप्पो ने प्राथमिक उपचार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.