सुल्तानपुर, मार्च 19 -- सुलतानपुर । चांदा कोतवाली क्षेत्र के सोनपुर मोड़ के पास बुधवार की रात अनियन्त्रित कार की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवक घायल हुए। घायलों को जबतक अस्पताल भेजने की व्यवस्था की गई, गम्भीर रूप से घायल दो युवकों की मौत हो गई। घायल को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने तीसरे युवक की हालत गम्भीर बताया है। मृत व घायल युवक कोइरीपुर कस्बे के निवासी हैं। बुधवार की रात तीनों युवक प्रतापगढ़ जिले के ढकवा कस्बा किसी काम से गए थे। वापस लौटने के दौरान सोनपुर मोड़ पर राष्ट्रीय राजमार्ग लखनऊ वाराणसी पर अनियन्त्रित कार युवकों की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी । टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक बाइक से ऊपर उड़ गए थे, साथ ही तीनों बुरी तरह घायल हुए । राहगीरों की मदद से तीनों घायलों को अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की गई। इस दौ...