उन्नाव, अप्रैल 24 -- चकलवंशी, संवाददाता। आसीवन थाना क्षेत्र के जारुल्लानगर गांव के रहने वाले 62 वर्षीय वृद्ध राम गोपाल शुक्रवार देर शाम आसीवन चौराहा पर किराने की दुकान पर सामान खरीद कर खड़ा हो गया। इसी बीच लखनऊ बांगरमऊ मार्ग से आ रहे कार चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डाक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने चालक को पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। यह भी पढ़ें- हादसे में जख्मी वृद्ध की उपचार के दौरान मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.