उन्नाव, फरवरी 13 -- फतेहपुर चौरासी। लखनऊ थाना बंथरा क्षेत्र के बनी बाजार में गुरुवार शाम कार के टक्कर मारने से आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाए जाने पर एक मासूम ने दम तोड़ दिया। शुक्रवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मचा रहा। शुक्रवार दोपहर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार दबौली घाट पर कर दिया। फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के ऊगू कस्बा के माझखोर मोहल्ला के रहने वाले संजय की मनोकामना एवं आशाओं पर उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जब उसका इकलौता सात वर्षीय बेटा चौपहिया वाहन की चपेट में आने से मौत के मुंह में चला गया। बेटे दीक्षांत की मौत से मां साधना व पिता संजय तथा अन्य परिजन बेहाल होते रहे। मासूम का शव पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही घर पहुंचा, तो पूरे कस्बा में कोहराम मच गया और शोक फैल गया। माझखोर ...