कार के टक्कर मारने से बाइक सवार दो युवक जख्मी
उन्नाव, जून 7 -- पुरवा। कार व बाइक की सीधी भिड़ंत में दो युवक घायल हो गए। बीघापुर थाना क्षेत्र के हरीखेड़ा गांव के रहने वाले 33 वर्षीय शैलेश रविवार को गांव के ही अनुज के साथ चमियानी गांव किसी काम से गया था। यहां से घर लौट रहा था। तभी चमियानी स्थित पक्का तालाब के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार शैलेश व अनुज गिरकर घायल हो गए। राहगीरों ने एम्बुलेंस की सहायता से घायलों को सीएचसी भिजवाया। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.