कार के चकमा से ऑटो पलटा, चार घायल
मुजफ्फरपुर, जून 13 -- मड़वन। करजा थाना क्षेत्र के रेवा रोड एनएच 722 पर रौतिनिया पेट्रोल पंप के समीप शनिवार को सीएनजी ऑटो पलट गया। इसमें पारू थाने की मझौलिया निवासी सकीला खातून (60), मो. रुबैद आलम (26), उनकी पत्नी सोनी खातून, मरवापाकड़ निवासी मो. मेराज की पत्नी मोमिना खातून (35) जख्मी हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से मेडिकल रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि कार के चकमा से ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। ऑटो पारू की ओर से मुजफ्फरपुर की ओर जा रहा था। करजा थानेदार रामकृष्ण परमहंस ने बताया कि ऑटो जब्त कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- कार के चकमा से ऑटो पलटा, चार घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.