संभल, फरवरी 24 -- थाना कैलादेवी थाना क्षेत्र के ग्राम सिहावली निवासी शिवकुमार ने मारपीट और जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने चार नामजद आरोपियों समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिवकुमार ने बताया कि वह अपनी कार से जा रहे थे। आरोप है कि ग्राम ठाठी के पास रिंकू,कामेश,विरलेश, अमलेश व अन्य अज्ञात लोगों ने कार के आगे मोटरसाइकिल लगाकर रास्ता रोक लिया। इसके बाद उन्हें जबरन कार से बाहर खींच लिया और गाली-गलौज की। आरोपियों ने डंडे और हॉकी से मारपीट की। जिससे वह घायल हो गए। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई। घायल अवस्था में शिवकुमार अपने पिता इकपाल सिंह के साथ थाने पहुंचे और घटना की तहरीर दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.