मुरादाबाद, मई 10 -- जसपुर फैजुल्लागंज मार्ग पर रविवार की दोपहर कार के सामने अचानक मवेशी आने पर कार चालक ने ब्रेक लगा दिया, जिससे कार के पीछे आ रही तेज रफ्तार बाइक उससे टकरा गई, दोनों वाहनों की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल हो गया। कोतवाली क्षेत्र के गांव मालपुरा लक्ष्मीपुर निवासी गौरव कुमार 18 पुत्र सुनील कुमार रविवार दोपहर अपने गांव से ठाकुरद्वारा आ रहा था। उसकी बाइक के आगे एक कार चल रही थी। जैसे ही कार फैजुल्लागंज के निकट आरा मशीन के सामने पहुंची, तो कर के आगे अचानक जानवर आ जाने पर कर चालक ने तेजी से ब्रेक लगाए तो पीछे से आ रही बाइक उससे टकरा गई। दुर्घटना में बाइक सवार गौरव कुमार गंभीर घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.