इटावा औरैया, मार्च 22 -- भरथना रोड पर स्थित लुधियानी माइनर के पास रविवार को आगे चल रहे कार चालक ने अचानक इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे आ रही बाइक अनियंत्रित होकर कार में जा टकराई। हादसे में बाइक सवार महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। औरैया के बाबरपुर कस्बे के इस्लाम नगर निवासी राज खान अपने पिता और मां के साथ पथरी की दवा लेने भरथना जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक भरथना मार्ग पर लुधियानी माइनर के समीप पहुंची, तभी सामने चल रही कार के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे पीछे चल रहे राज खान की बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे कार के पीछे जा टकराई। टक्कर के बाद बाइक सवार राज खान, उनके पिता तार बाबू और मां समरून खान घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायलों को सड़क किनारे बैठाकर प्राथमिक सहायता दी। वहीं, हादसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.