कार की सीधी भिड़ंत में बाइक चालक जख्मी, हालत नाजुक
उन्नाव, जून 1 -- परियर, संवाददाता। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के परियर करोवन मार्ग स्थिति जुडापुरवा गांव के समीप रविवार शाम कार की सीधी भिड़ंत होने से बाइक चालक घायल हो गया। घायल की पहचान गंगाघाट थाना के बसधना गांव निवासी अनूप पुत्र श्रवण कुमार के रूप में हुईं है। अनूप अपनी बाइक लेकर परियर से हाजीपुर की ओर जा रहा था। तभी हाजीपुर की तरफ से आ रही कार में सामने से टक्कर हो गई। टक्कर मारने वाली कार परियर की बताई जा रही है। हादसे में बाइक सवार जख्मी हो गया। घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अनिल राजपूत मौके पर पहुंच घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। यह भी पढ़ें- कुरसेला : तेज रफ्तार कार की ठोकर से बाइक सवार घायल, रेफर डॉक्टर के अनुसार घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू की तथा घायल के परिजनों को सूचन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.