कार की सीट के नीचे मिला ऐसा खुफिया केबिन... बिहार पुलिस भी रह गई दंग; पटना से नेपाल जा रही ड्रग्स की बड़ी खेप जब्त
हिंदुस्तान प्रतिनिधि, जून 12 -- Patna Nepal Drug Smuggling: बिहार में नशीली दवाओं की अंतरराष्ट्रीय तस्करी के एक बहुत बड़े रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। मुजफ्फरपुर के सदर थाने की पुलिस ने एक खुफिया सूचना के आधार पर हाजीपुर बाईपास पर घेराबंदी करके पटना से नेपाल जा रही एक लग्जरी कार को रोका। जब पुलिस ने कार की गहन तलाशी ली, तो उसमें बने एक खुफिया तहखाने से भारी मात्रा में तीन अलग-अलग किस्मों के नशीले इंजेक्शन बरामद हुए, जिनकी कुल संख्या 6300 वायल है। पुलिस ने मौके से ही कार सवार चार शातिर तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की शुरुआती पूछताछ में यह खुलासा हुआ है कि बरामद की गई इन प्रतिबंधित दवाओं का इस्तेमाल नेपाल के बाजारों में धड़ल्ले से नशे के रूप में किया जाता है और वहां इसकी भारी डिमांड है।कार की सीट के नीचे छुपाकर रखे थे फेनरगन और डायजेप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.