हमीरपुर, जून 18 -- हमीरपुर। कानपुर-सागर हाईवे के रानी लक्ष्मीबाई तिराहे के पास कार की सर्विस करा रहे युवक को तीन-चार युवकों ने घेरकर लोहे की रॉड से बुरी तरह से मारापीटा, जिससे युवक लहूलुहान हो गया। साथियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर भर्ती कर उसका उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। सुमेरपुर के इमिलिया गांव निवासी 20 वर्षीय प्रांजल पुत्र अशोक गुरुवार की सुबह कानपुर-सागर हाईवे स्थित वृद्धाश्रम के पास अपनी कार की सर्विस कराने आया था। इसी दौरान तीन-चार युवक आए और उसे गली में घसीटकर ले गए और लोहे की रॉड से पीटना शुरू कर दिया। हमलावरों ने उसके सिर पर ईंट-पत्थर भी मारे, जिससे उसका सिर फट गया और वह लहूलुहान होकर बेहोश हो गया। मौके पर पहुंचे उसके साथियों ने उसे किसी तरह बचाया और अस्पताल में भर्ती करा...