कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता से मारपीट
इटावा औरैया, जून 25 -- बकेवर। अतिरिक्त दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने पति, सास और देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कस्बा लखना की रॉयल कॉलोनी निवासी नीलू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वर्ष 2023 में उसकी शादी सहसो थाना क्षेत्र के ग्राम टिटावली निवासी एस कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज में कार की मांग करने लगा। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। 23 जून को गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की गई। किसी तरह जान बचाकर वह मायके पहुंची और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने पति, सास और देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.