गोरखपुर, जुलाई 18 -- हरपुर बुदहट, हिन्दुस्तान संवाद। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में अतिरिक्त दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने और मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सहजनवा थाना क्षेत्र के मिनवा गांव निवासी सोनी जायसवाल ने तहरीर में बताया कि चार वर्ष पूर्व उसकी शादी हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के सोनबरसा बाबू निवासी विकास जायसवाल से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति, सास-ससुर और देवर अतिरिक्त दहेज में कार की मांग को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते रहे। यह भी पढ़ें- दहेज में कार और पांच लाख की मांग पूरी न करने पर महिला को घर से निकाला पीड़िता का कहना है कि पूर्व में हुई मारपीट में उसका हाथ भी टूट गया था। बाद में ससुराल पक्ष के माफी मांगने पर वह वा...